Skip to main content

आइस्क्रीम बनाने के व्यापार की जानकारी..

Ice Cream Making Bussiness. आइस्क्रीम बनाने के व्यापार की जानकारी.     डेरी उद्योग पर आधारित आइस्क्रीम उद्योग बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है | इसको कोई भी उद्यमी छोटे स्तर पर शुरू करके अपनी कमाई का साधन बना सकता है| आइस्क्रीम विभिन्न खाद्य पदार्थों के मिश्रण से बनाई जाने वाली खाद्य पदार्थ है| जिसको बनाने में मक्खन, क्रीम, दूध, अंडे, फलों इत्यादि का उपयोग किया जाता है, लेकिन यह जरुरी नहीं की आइसक्रीम प्रोसेस में अंडे, फलों इत्यादि को मिलाया ही जाय यदि उद्यमी चाहे तो अंडे फलों के बिना भी आइस्क्रीम प्रोसेस को अंजाम दे सकता है | एक अच्छी और गुणवक्ता युक्त आइस्क्रीम में 10% दूध, और 20% दूध के ठोस जैसे मक्खन, क्रीम इत्यादि की मात्रा और बाकी फ्लोरिंग मटेरियल, मीठा बनाने हेतु चीनी, खुशबू हेतु फलों या फूलों के इसेन्स इत्यादि होती हैं | Ice Cream Kya Hai: हालांकि आइस्क्रीम का नाम लगभग सभी जानते हैं और सभी ने कभी न कभी अपने जीवन में इसको खाया भी होगा लेकिन यदि कोई किसी व्यक्ति से पूछे की आइसक्रीम क्या होती है तो शायद वह इतना ही कह पायेगा की आइसक्रीम आइस्क्रीम होती है और ...

आइस्क्रीम बनाने के व्यापार की जानकारी..

Ice Cream Making Bussiness.
आइस्क्रीम बनाने के व्यापार की जानकारी.




    डेरी उद्योग पर आधारित आइस्क्रीम उद्योग बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है | इसको कोई भी उद्यमी छोटे स्तर पर शुरू करके अपनी कमाई का साधन बना सकता है| आइस्क्रीम विभिन्न खाद्य पदार्थों के मिश्रण से बनाई जाने वाली खाद्य पदार्थ है| जिसको बनाने में मक्खन, क्रीम, दूध, अंडे, फलों इत्यादि का उपयोग किया जाता है, लेकिन यह जरुरी नहीं की आइसक्रीम प्रोसेस में अंडे, फलों इत्यादि को मिलाया ही जाय यदि उद्यमी चाहे तो अंडे फलों के बिना भी आइस्क्रीम प्रोसेस को अंजाम दे सकता है | एक अच्छी और गुणवक्ता युक्त आइस्क्रीम में 10% दूध, और 20% दूध के ठोस जैसे मक्खन, क्रीम इत्यादि की मात्रा और बाकी फ्लोरिंग मटेरियल, मीठा बनाने हेतु चीनी, खुशबू हेतु फलों या फूलों के इसेन्स इत्यादि होती हैं |

Ice Cream Kya Hai:


हालांकि आइस्क्रीम का नाम लगभग सभी जानते हैं और सभी ने कभी न कभी अपने जीवन में इसको खाया भी होगा लेकिन यदि कोई किसी व्यक्ति से पूछे की आइसक्रीम क्या होती है तो शायद वह इतना ही कह पायेगा की आइसक्रीम आइस्क्रीम होती है और क्या होती है | लेकिन आइसक्रीम को परिभाषित करते समय हम यह कह सकते हैं की आइसक्रीम दूध, क्रीम चीनी एवं अन्य सामग्री को मिलाकर उस मिश्रण को एक विशेष तकनीक का उपयोग करके ज़माने (Frozen) के बाद उत्पादित की जाती है | आइस्क्रीम का उपयोग लगभग 100 साल पहले से होता आया है | लेकिन इसका अधिकतर उपयोग तब से हुआ जब से रिफ्रेजेटर उपयोग में आने शुरू हुए हैं | आइस्क्रीम को दूध, बसा और सुगन्धित पदार्थों युक्त अर्ध जमी हुई एक मिठाई भी कहा जा सकता है |

Business Scope in Ice cream making in India in 2023:


      भारत के उत्तरपूर्वी राज्यों में हो रही जनसँख्या में वृद्धि, और युवाओं के जीवनशैली में हो रहे तेजी से बदलावों के कारण आइस्क्रीम में ग्रोथ देखी जा सकती है | एक आंकड़े के अनुसार भारत में प्रति व्यक्ति आइस्क्रीम की खपत उन्नत देशों की तुलना में बहुत कम लगभग 200मिली है, जबकि अंतराष्ट्रीय तौर पर यह आंकड़ा 2 लि. प्रति व्यक्ति है | जो साफ तौर पर इशारा कर रहा है की भारत में अन्य देशों के मुकाबले इस आइस्क्रीम में दस गुना स्कोप है | वैसे तो आइस्क्रीम का उपभोग अधिकतर तौर पर शहरों में किया जाता है, लेकिन विभिन्न कार्यक्रमों, आयोजनों जैसे शादी समारोह, जन्मदिन पार्टी, शादी की वर्षगाँठ इत्यादि में ग्रामीण इलाकों में भी आइस्क्रीम का उपभोग होता है | हालाँकि गर्मियों में इस आइस्क्रीम से जुड़े उद्यमियों को अपने उत्पाद को बेचने के लिए अधिक चुनौतियों का सामना नहीं करना पड़ता | बरसात के मौसम में थोड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन बेहतर होगा की यदि सर्दियों में प्रोडक्शन बंद ही रहे |

Required registration for Ice cream making business in Hindi:


       आइस्क्रीम सुरू करने के लिए उद्यमी को चाहिए की वह अपने बिज़नेस के लिए स्वामित्व पॅटर्न का निर्णय ले | और उसको रजिस्ट्रार ऑफ प्रोसेस के नियमो के मुताबिक रजिस्टर करे | यदि व्यक्ति प्राइवेट लिमिटेड कंपनी रजिस्टर करने की सोच रहा तो इस रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को अपना सकता है | इसके अलावा उद्यमी को Trade License, Tax Registration एवं FSSAI की लाइसेंस की भी आवश्यकता पड़ सकती है | और उद्यमी को एक बार अपने क्षेत्र में स्थित जिला उद्योग केंद्र से भी अवश्य संपर्क करना चाहिए | ताकि वह बिज़नेस स्टार्ट करने की सम्पूर्ण प्रक्रिया को समझ सके, और जल्दबाजी में कोई प्रक्रिया छुटने न पाय |

Raw Materials required for ice cream:


     वैसे तो आइस्क्रीम बनाने के लिए विभिन्न इंनग्रडियांट एवं रेसिपी का उपयोग किया जाता है, इसलिए रेसिपी और आइस क्रीम के प्रकारों के आधार पर रॉ मटेरिअल अंतरित हो सकता है | लेकिन आइस्क्रीम में जो प्रमुख रूप से रॉ मटेरिअल इस्तेमाल किया जाता है, उसकी लिस्ट निम्नवत है |

  • दूध
  • क्रीम
  • मक्खन/वसा
  • दूध पाउडर
  • चीनी
  • स्टेब्लाईज़र जैसे ग्वार गम/ शलभ फली गोंद/ एथिल सेल्यूलोज इत्यादि |
  • एसेंस/फ्लेवर |

Machinery required for Ice cream making business in Hindi:


एक आइस क्रीम उद्योग के प्रोडक्शन सेक्शन को दो भागो में विभाजित किया जा सकता है | कंडन्सींग सेक्शन और फ्रीजिंग सेक्शन कंडन्सींग सेक्शन में जहाँ हैवी ड्यूटी फ्रिक कंडन्सींग मशीन की सहायता ली जाती है वहीँ फ्रीजिंग सेक्शन फ्रीजिंग मशीन और स्टोरेज कैबिनेट से यह काम संपन्न कराया जाता है | इसके अलावा उद्यमी को आइस्क्रीम के लिए कुछ छोटे मोटे उपकरणों जैसे एक्सपांस्शन वोलब और तांबे के टुब इ. की भी आवश्यकता पड़ सकती है | condensing यूनिट को जहाँ बिजली द्वारा चालित मोटर से चलाया जा सकता है वही इसको पेट्रोल इत्यादि से भी चलाया जा सकता है |

Ice Cream making Process in Hindi:


    आइस्क्रीम की अलग अलग प्रक्रियाएं हो सकती है, लेकिन यहाँ पर हम एक सामान्य विधि का वर्णन का रहे है, जो अधिकतर रूप से अपनाई जाती है | इस प्रोसेस को हम निम्नलिखित सात भागों में विभाजित कर सकते हैं | तो आइये जानते हैं उन सात स्टेप्स के बारे में जिनका अनुसरण अधिकतर तौर पर लोगों द्वारा आइस क्रीम बनाने के लिए किया जाता है |

Mixing Ingredients is the first step:


     आइस्क्रीम बनाने के लिए सर्वप्रथम लिए गए Ingredients को एक दूसरे में मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लिया जाता है, इस प्रोसेस में दूध, पानी, चीनी इत्यादि को मिलाया जाता है |

Pasteurization of mixer is the second step:


      यदि उद्यमी या व्यक्ति ने प्रथम स्टेप में सभी पदार्थों को मिला दिया हुआ हो तो दूसरा स्टेप इस मिश्रण को पाश्च्युरीकृत करने का है, पाश्च्युरीकरण करने के लिए मिश्रण को 25-30 मिनटों के लिए 72 सेंटीग्रेड के तापमान पर गरम किया जाता है | इस क्रिया को अंजाम देते वक्त एक ध्यान देने योग बात यह है की पाश्च्युरीकरण करने से पहले मिश्रण में दुग्ध उत्पादित पदार्थ, पानी और चीनी ही डाली जाती है बाकी स्टेबलाइज़र इत्यादि पाश्च्युरीकरण के बाद डाले जाते हैं | इस क्रिया को इसलिए अंजाम दिया जाता है ताकि मिश्रण में मौजूद बैक्टीरिया गरम करने के दौरान मर जाएँ |

Homogenization अर्थात मिश्रण को एक समान करना:


      पाश्च्युरीकरण के बाद मिश्रण में अन्य Ingredients (Flavor, essence के अलावा) डालकर उसे Homogenization अर्थात एक समान करने की प्रक्रिया चालू की जाती है | इस क्रिया को अंजाम देने के लिए मिश्रण को किसी सख्त और लम्बी वस्तु से अच्छी तरह हिला लिया जाता है, जिससे मिश्रण में चिकनाई का प्रादुर्भाव होता है | और यह प्रक्रिया तब तक जारी रखी जाती है जब तक सारे पदार्थ अच्छी तरह एक दुसरे में मिल न गए हों |

मिक्सर की कुलिंग:


       उपर्युक्त स्टेप करने के बाद मिश्रण को 4-5 घंटे ठंडा होने के लिए छोड़ दिया जाता है, यह प्रक्रिया करने से जहाँ मिश्रण में बॅक्टरियाल ग्रोथ को कम किया जा सकता है, वही इस मिश्रण की आयु भी बढ़ जाती है | फ्रिज टँक में आइसक्रीम ज़माने हेतु डालने से पहले इस मिश्रण का तापमान 40F से अधिक नहीं होना चाहिए |

इसेन्स कूलर मे कैसे रखे?


      अब इस मिश्रण को ज़माने से पहले बेहद जरुरी हो जाता है की उसमे खुशबू और रंग मिला दिए जाएँ ताकि एक सुगन्धित और आकर्षक दिखने वाली आइसक्रीम का निर्माण हो सके | यदि उद्यमी आइस क्रीम को कोई ख़ास आकार देना चाहता हो तो वह अपने मनमुताबिक इस मिश्रण को उस सांचे में भर सकता है | ताकि जब इस आइसक्रीम में आइसक्रीम बनके तैयार हो जाय तो वह उद्यमी के अनुमानित आकार पर खरी उतर सके |

फ्रीज मे केसे रखे?


     अब उद्यमी को चाहिए की वह मिश्रण को साँचो में भरकर फ्रिज के लिए रख दे, आइस्क्रीम कम देर में जमकर तैयार हो जाएगी वह इस बात पर निर्भर करेगा की उद्यमी द्वारा कौन से फ्रिज उपयोग में लाये जा रहे हैं | और यह भी निश्चित है की आइस क्रीम 0 सेंटीग्रेड से कम तापमान पर ही जमती है | इसलिए फ्रिज की क्षमता जितनी जल्दी जितना अधिक ठण्ड करने की होगी आइस क्रीम भी उतनी ही जल्दी जम पायेगी |


पिस्ता बदाम आइस्क्रीम कैसे करें?


      अब उद्यमी चाहे तो अपने द्वारा उत्पादित आइसक्रीम को थोड़ा और स्वादिष्ट बनाने के लिए उसमे काजू, किशमिश, पिस्ता, बादाम इत्यादि को शामिल कर सकता है | और अलग अलग आइस क्रीम के अलग अलग मूल्य भी निर्धारित करके बेच सकता है |
      गृह उद्योग के रूप में भी किया जा सकता है, इसके लिए आइस्क्रीम बनाने के लिए आइस क्रीम बॉक्स का उपयोग संभावित है | इन आइस क्रीम के बोक्सों की प्लेट में आइस क्रीम के सांचे बने होते हैं, जिनमे मिश्रण डालकर कुल्फी इत्यादि का निर्माण संभावित है | आइस्क्रीम बनवानेका व्यवसाय में आइस्क्रीम की गुणवत्ता आइस्क्रीम बनाने में उपयोग में लाये जाने वाले कच्चे माल पर निर्भर करती है |

Comments

Popular posts from this blog

पेपर कप प्लेट मनिफॅक्चरिग व्यवसाय करना हो, तो उसको कौन कौन सी जरुरी प्रक्रियाओं (Process) से गुजरना पड़ेगा|

 पेपर कप प्लेट मनिफॅक्चरिग व्यवसाय करना हो, तो उसको कौन कौन सी जरुरी प्रक्रियाओं (Process) से गुजरना पड़ेगा|       बिज़नेस कोई भी हो पेपर कप प्लेट मनिफॅक्चरिग व्यवसाय हो या कोई, अन्य सबसे पहले उसकी बाज़ार में क्या संभावनाएं हैं पर विचार करना पड़ता है | यही कारण है की उद्यमी को इस बिज़नेस के लिए भी अपनी मार्केट का चुनाव करके उसका विश्लेषण करना होगा की उस ख़ास भाग में पेपर कप प्लेट का युज नियमित तौर पर किया जाता है या सिर्फ किसी शादी समारोह इ. में करते है| पेपर कप प्लेट को डिस्पोसल कप प्लेट भी कहते हैं वह इसलिए क्योकि इनका उपयोग केवल एक बार किया जा सकता है| इन पेपर कप प्लेट को मुख्य रूप से कागज से बनाया जाता है, और कागज की तरल पदार्थ को सोखने की क्षमता को कम या खत्म करने के लिए मोम या प्लास्टिक का उपयोग किया जाता है|      पेपर कप प्लेट मनिफॅक्चरिग व्यवसाय करना हो, तो उसको कौन कौन सी जरुरी प्रक्रियाओं (Process) से गुजरना पड़ेगा| लेकिन इससे पहले एक नज़र डालते हैं, इस पेपर कप प्लेट मनिफॅक्चरिग व्यवसाय के अपने भारत देश में व्यवसाय स्कोप पर| Paper cup plates Business...

कार्यक्रम नियोजन (Event Management) व्यवसाय करून चांगली कमाई करू शकता

कार्यक्रम नियोजन (इव्हेंट मॅनेजमेंट) व्यवसाय करून चांगली कमाई करू शकता   आज आपण पाहता लोक एवढे बिझी असतात की त्यांना कार्यक्रम करायचे असतात. पैसा भरपूर आहे. पण त्यांना तेवढा पुरेसा वेळ नसतो. मग ते एखादा इव्हेंट मॅनेजमेंट ग्रुप बघतात आणि त्यांना सर्व जबाबदारी देतात. मग चला तर जाणून घेऊ काय आहे इव्हेंट मॅनेजमेंट. जर आपल्याला व्यवस्थापनाचे थोडेसे ज्ञान असेल तर आपल्यासाठी कार्यक्रम नियोजन (इव्हेंट मॅनेजमेंट) हा व्यवसाय चांगलच फायदेशीर ठरू शकतो. कारण सध्या कोणतीही सभा, लग्न, कार्यक्रम इ. साठी व्यवस्थापनास सर्वोत्कृष्ट प्राधान्य दिले जाते. सध्या कोणत्याही कार्यक्रमासाठी त्याचे व्यवस्थित नियोजन करणाऱ्यांची मागणी वाढली आहे.      जर आपल्याला नेटवर्क मार्केटिंग, व्यवस्थापन इ. विषयात निपुणता असेल तर आपण हा व्यवसाय सुरु करण्यास काहीही हरकत नाही. हा व्यवसाय सुरु करण्यासाठी अतिशय नाममात्र भांडवल उभारावे लागते, मात्र जर आपल्या नावाची चांगली इमेज तयार झाली तर या व्यवसायातून आपण लाखो रुपये कमवू शकता. त्यासाठी मात्र आपल्याला अनेक बाजू सांभाळाव्या लागतील कि त्यासाठी तुम्ही प्लॅन करू श...